ज्योतिर्मठ में साल की पहली ओलावृष्टि, तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज

ज्योतिर्मठ/देहरादून। ज्योतिर्मठ में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ इस साल की पहली ओलावृष्टि देखने को मिली। करीब दो घंटे तक हुई बारिश और ओलों की बौछार से इलाके में एक बार फिर सर्दी का अहसास बढ़ गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आकाशीय गर्जना के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ समय तक जमकर ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।

नालों और गदेरों में बढ़ा पानी

लगातार हुई बारिश के चलते क्षेत्र के छोटे नालों और गदेरों में पानी का बहाव तेज हो गया। मौसम के अचानक बदले रुख से लोगों को कुछ समय के लिए ठंड का सामना भी करना पड़ा।

फलदार पेड़ों को नुकसान की आशंका

ओलावृष्टि का असर स्थानीय किसानों की फसलों पर भी देखने को मिला है। इस समय फलदार पेड़ों पर नई कोपलें और फूल आने का मौसम होता है, लेकिन ओलों के कारण कई पेड़ों के फूल और कोपलें झड़ गई हैं।

किसानों का कहना है कि यदि इस तरह की ओलावृष्टि आगे भी होती रही तो फल उत्पादन पर असर पड़ सकता है। क्षेत्र के किसान लक्ष्मण फरकीय, हुकुम सिंह और सुशील थपलियाल का मानना है कि चूली, पोलम और खुमानी जैसे फलदार पेड़ों के फूल काफी हद तक झड़ गए हैं, जिससे पैदावार प्रभावित होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html