उत्तराखंड में राशन कार्ड ई-केवाईसी को मिली राहत, 15 दिसंबर के बाद भी जारी रहेगी प्रक्रिया

उत्तराखंड में राशन कार्ड ई-केवाईसी को मिली राहत, 15 दिसंबर के बाद भी जारी रहेगी प्रक्रिया

अब तक 48 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी, नई अंतिम तिथि जल्द होगी घोषित

देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया 15 दिसंबर की समयसीमा के बाद भी जारी रहेगी। जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हो पाई है, उन्हें फिलहाल राशन से वंचित नहीं किया जाएगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार, राज्य में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड यूनिट पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 48 लाख यूनिटों की आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। शेष यूनिटों को देखते हुए सरकार ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई अंतिम तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

ई-केवाईसी अनिवार्य, लेकिन प्रक्रिया रहेगी खुली

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि सभी राशन कार्डधारकों के लिए आधार से लिंक ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। इसका उद्देश्य अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाना और पात्र लोगों को समय पर राशन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता विभिन्न कारणों से ई-केवाईसी नहीं करा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने फिलहाल इस प्रक्रिया को बंद नहीं करने का फैसला लिया है।

अंतिम दिन रिकॉर्ड संख्या में हुई ई-केवाईसी

अपर आयुक्त ने बताया कि अंतिम तिथि के दबाव के चलते 15 दिसंबर को एक ही दिन में 1 लाख 85 हजार 38 राशन कार्ड यूनिटों ने अपनी ई-केवाईसी कराई। इससे यह साफ है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आगे आ रहे हैं।

सरकार की अपील—जल्द कराएं ई-केवाईसी

खाद्य विभाग ने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की औपचारिक घोषणा का इंतजार किए बिना निकटतम राशन दुकान, CSC केंद्र या विभागीय कैंपों में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html