मुख्य सचिव ने की ‘नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन 2.0’ की समीक्षा बैठक, दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश

देहरादून: सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में स्टेट ब्रॉडबैंड कमेटी की 7वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें 1 अप्रैल से शुरू होने वाले ‘नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सेटेलाइट ब्रॉडबैंड को प्रोत्साहित करने और पिटकुल व यूपीसीएल की मदद से ‘ऑप्टिकल ग्राउंड वायर’ के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को 4जी ‘सैचुरेशन स्कीम’ का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, विभिन्न विभागों की ई-सेवाओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए FTTH कनेक्शन की नियमित मॉनिटरिंग के लिए आईटी विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

भारतनेट स्कीम की प्रगति पर विशेष जोर

बैठक में भारतनेट स्कीम की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि राज्य में 1,819 ग्राम पंचायतों में अब तक 14,516 FTTH कनेक्शन दिए जा चुके हैं। मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को शेष 19 O.N.T में विद्युत कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने का निर्देश दिया, जिससे इन क्षेत्रों में भी निर्बाध इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

इसके अलावा, मुख्य सचिव ने ‘भारतनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ के माध्यम से विभिन्न ग्रामीण योजनाओं और सेवाओं के संचालन की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली के खंभों पर ‘एरियल केबल्स’ को नियमित करने के लिए आईटी विभाग, यूपीसीएल, शहरी विकास विभाग व स्मार्ट सिटी को जल्द से जल्द पॉलिसी फ्रेमवर्क लागू करने का निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html