देहरादून। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी घसियारी कल्याण योजना एक बार फिर संकट में नजर आ रही है। पशुपालकों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के लाभार्थी इन दिनों गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से योजना के तहत पशु आहार और साइलेज की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे हजारों पशुपालक असमंजस की स्थिति में आ गए हैं।
घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं को जंगलों में घास काटने की मजबूरी से निजात दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के तहत लाभार्थियों को घर पर ही पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया, ताकि महिलाओं को भारी घास ढोने और वन्यजीवों के खतरे से बचाया जा सके।
हालांकि, योजना की शुरुआत से ही इसे लेकर व्यवस्थागत दिक्कतें सामने आती रही हैं। अब एक बार फिर चारे की आपूर्ति रुकने से पर्वतीय जिलों के पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई क्षेत्रों से शिकायतें सामने आ रही हैं कि लंबे समय से साइलेज नहीं पहुंचाया जा रहा, जिससे पशुओं के पालन में दिक्कत हो रही है।
परेशानी इसलिए भी गंभीर हो गई है क्योंकि वन विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे अपने मवेशियों को जंगलों में चरने के लिए न छोड़ें। विभाग का तर्क है कि जंगलों में गुलदार और अन्य शिकारी वन्यजीवों का खतरा बढ़ गया है। बीते कुछ समय में महिलाओं पर वन्यजीवों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पशुपालक महिलाएं खास तौर पर डरी हुई हैं। ऐसे में न जंगल में चारा ले जाने की अनुमति है और न ही योजना के तहत चारा मिल पा रहा है।
घसियारी योजना के तहत चारा आपूर्ति रुकने की सबसे बड़ी वजह बजट का समय पर जारी न होना बताई जा रही है। योजना के अंतर्गत साइलेज उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एक निजी वेंडर संस्था को सौंपी गई थी, लेकिन लंबे समय तक भुगतान न मिलने के कारण संबंधित संस्था ने चारा सप्लाई करने से इनकार कर दिया। इसका सीधा असर पर्वतीय जनपदों के पशुपालकों पर पड़ा है।
आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हर महीने लगभग तीन हजार टन साइलेज की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा व्यावसायिक स्तर पर पशुपालन करने वाले डेयरी फार्मरों के लिए सरकार ने नई शर्तें भी लागू की हैं। अब केवल पांच पशुओं तक के पशुपालकों को ही सब्सिडी के तहत चारा उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अधिक पशु होने पर अतिरिक्त चारा उन्हें व्यावसायिक दरों पर खरीदना होगा, जिससे बड़े डेयरी संचालकों की लागत भी बढ़ गई है।
पशुपालकों की बढ़ती शिकायतों के बीच सहकारिता विभाग ने राहत की बात कही है। सहकारिता विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार आनंद शुक्ला के अनुसार, भुगतान में देरी के चलते वेंडर ने चारा आपूर्ति रोक दी थी, लेकिन अब बजट जारी कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि जल्द ही सभी लंबित भुगतान कर दिए जाएंगे और घसियारी कल्याण योजना को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
फिलहाल, पशुपालक सरकार से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर चारा आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो पशुपालन करना मुश्किल हो जाएगा, जिसका असर उनकी आजीविका और पर्वतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ | অফিসিয়াল প্ল্যাটফর্ম — নিরাপদ, দ্রুত : flamngoo.com
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ |
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়। Official Platform : mims.edu.pk
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়।
বাংলাদেশে অনেকেই ব্র্যান্ড-ভিত্তিক সার্চ করেন (যেমন CV666 বাংলাদেশ / CV666 Official) কারণ লক্ষ্য থাকে অফিসিয়াল তথ্য দ্রুত পাওয়া এবং ভুল সাইটে না যাওয়া। Official URL : rutoofficefurniture.com
CK444 Official Bangladesh | Fast Withdraw + bKash/Nagad (2026)