चार साल बेमिसाल: सीएम धामी ने 401.86 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादूनपुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 401.86 करोड़ रुपये की लागत से 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ थीम के तहत आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ परेड ग्राउंड में हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने शहर में रोड शो कर जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया।

इस दौरान जिन प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत सीवरेज और एसटीपी निर्माण, देहरादून शहर में ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के कार्य और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली योजनाएं शामिल रहीं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

वहीं, शिलान्यास की गई योजनाओं में बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाएं विशेष रूप से शामिल हैं। मसूरी और डोईवाला क्षेत्र में नदियों के किनारे बस्तियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कार्यों की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को जनसहभागिता से जोड़ने के लिए राज्यभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और सरकार की योजनाओं से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए शहर में विशेष इंतजाम किए गए। परेड ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनहित की योजनाओं के माध्यम से राज्य को और सशक्त बनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html