15 दिन में 5 हत्याएँ, राजधानी की सुरक्षा पर सवाल: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 15 दिनों के भीतर पांच हत्याओं का होना कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है और यह स्थिति किसी भी सरकार के लिए चेतावनी है।

“राजधानी असुरक्षित तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा?”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रदेश की राजधानी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जबकि शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही हत्या जैसी जघन्य घटनाएँ यह संकेत देती हैं कि –

  • पुलिस तंत्र पर दबाव है या ढिलाई बरती जा रही है

  • अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है

  • खुफिया और निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ गई है

“यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, हर परिवार की सुरक्षा का सवाल”

आर्य ने कहा कि 15 दिन में 5 मर्डर होना केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि यह हर परिवार की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पूरे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करती है।

सरकार से की ये प्रमुख मांगें

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि –

  1. सभी हत्याकांडों की उच्चस्तरीय समीक्षा हो

  2. अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए

  3. पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और खुफिया तंत्र मजबूत किया जाए

  4. अब तक की कार्रवाई की पारदर्शी जानकारी जनता को दी जाए

“अब कार्रवाई का समय, बयानबाजी नहीं”

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कठोर और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जनता का सरकार और कानून व्यवस्था से विश्वास पूरी तरह डगमगा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html