राज्य में दीर्घकालिक जलापूर्ति योजना पर जोर: स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश

सचिवालय में आयोजित पेयजल और जलागम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगले 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक ठोस जलापूर्ति कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए पेयजल कनेक्शनों से लोगों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि पानी के स्टोरेज टैंकों और पेयजल टैंकरों की नियमित सफाई की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके। इसके अलावा, राज्य की अंतिम सीमा तक गंगा के जल को पूर्ण रूप से पीने योग्य बनाने के लिए एक ठोस नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए।

 

नई पेयजल लाइनों के बिछाने के दौरान होने वाली सड़क खुदाई से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो और कार्य तेजी से संपन्न हो सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html