पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में दून पुलिस का दमदार प्रदर्शन, 22 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में 24 से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित 21वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में देहरादून पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने बुधवार को पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दून से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की।
एसएसपी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा—“स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखें”
एसएसपी देहरादून ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि दून पुलिस ने न केवल जिला स्तर पर बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी उत्कृष्टता साबित की है। एसएसपी ने खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा इसी तरह स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि दून पुलिस की टीम ने अपने अनुशासन, दक्षता और खेल भावना से पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।
दून पुलिस ने 22 पदक जीते: दमदार प्रदर्शन
देहरादून पुलिस टीम के कुल 19 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 14 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक हासिल किए। इन पदकों में शामिल हैं:
-
09 स्वर्ण पदक (Gold)
-
07 रजत पदक (Silver)
-
06 कांस्य पदक (Bronze)