डोईवाला में भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारियां।

डोईवाला
संजय राठौर
डोईवाला में भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारियां।
विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता ने ली डोईवाला के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक।भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर भानियावाला में नगर मंडल, माजरी मंडल और रानी पोखरी मंडल के अध्यक्षों के साथ आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

भाजपा के जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर और डोईवाला विधान सभा के प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा की विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा को विजयदिलाने के साथ, फिर से सत्ता में लाने के उद्देश्य से सभी मंडलों में चल रहे दीवार लेखन, प्रबुद्ध सम्मेलन और घर घर भाजपा, हर घर भाजपा के साथ भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक ले जाने पर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा के विधान सभा प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा की हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी की तय है। इसलिए सभी लोग भाजपा को मजबूत करने के साथ भाजपा को जिताने का संकल्प ले रहे हैं।


कार्यक्रम में नितिन बड़थ्वाल, मनवर सिंह नेगी, पंकज शर्मा, राजकुमार राज माजरी मंडल अध्यक्ष, विनय कंडवाल डोईवाला मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र मनवाल रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष, वेद पाल कंडवाल, ललित पंत, सुरेश सैनी, संजीव सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *