रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड क्रांति दल के संयोजक और वरिष्ठ दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंची, जहां बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य बाजार से गुजरते समय वातावरण ‘दिवाकर भट्ट अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। यात्रा के रुद्रप्रयाग आगमन पर लोगों ने स्वर्गीय नेता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उनकी संघर्षपूर्ण भूमिका को याद किया।
यूकेडी संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में अस्थि कलश यात्रा शहर में प्रवेश की। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पार्टी की ओर से अस्थि कलश यात्रा को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है, जिससे लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दे सकें और उनके योगदान को स्मरण कर सकें।
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने यात्रा के दौरान कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता और हक की लड़ाई यूकेडी लगातार लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में जिन माताओं, युवाओं और बहनों ने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया, आज भी उनके सपनों का उत्तराखंड साकार नहीं हो पाया है। दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा का संदेश यह है कि राज्य निर्माण के संघर्ष में हमने जो उद्देश्य सामने रखे थे, उनमें से कई अब तक अधूरे हैं। यही वजह है कि यह यात्रा लोगों को एक बार फिर जागरूक करने का प्रयास है।
यात्रा मंगलवार देर शाम गोपेश्वर में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची। बुधवार को यह ऊखीमठ के रास्ते टिहरी जनपद की ओर रवाना होगी। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि युवाओं को दिवाकर भट्ट के विचारों और उनके संघर्ष पर अध्ययन करने की जरूरत है। उन्होंने रामपुर तिराहे की घटना को याद करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन में हुए अत्याचारों को कोई नहीं भूल सकता। आज समय है कि स्वर्गीय भट्ट के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि अब भी मूल निवास, भाषा, स्थायी राजधानी और रोजगार जैसे मुद्दे अनसुलझे हैं, जिन पर यूकेडी लगातार संघर्ष कर रहा है।
नेगी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बताएंगे कि किस प्रकार राज्य निर्माण में यूकेडी ने अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने 23 जिले और 104 विधानसभा क्षेत्र बनाने, लोकसभा सीटें बढ़ाने और जल-जंगल-जमीन के अधिकार स्थानीय लोगों को देने की मांग पर अपनी आवाज बुलंद की। उनका मानना है कि इस यात्रा से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और क्षेत्रीय अधिकारों के लिए एक नई चेतना का संचार होगा।
श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल युवा नेता मोहित डिमरी ने दिवाकर भट्ट को राज्य आंदोलन की आत्मा बताते हुए कहा कि उनके संकल्प और इच्छाशक्ति के चलते उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया। आज की यह यात्रा लोगों को उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए एकजुट करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्यहित में काम करना चाहिए।
अस्थि कलश यात्रा में केंद्रीक अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, पंकज व्यास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी, राजेंद्र बिष्ट, कैप्टन राकेश ध्यानी, मोहित डिमरी, पूर्व केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण, महामंत्री अजीत सिंह भंडारी, सुबोध नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी, जिला महामंत्री देवप्रकाश भट्ट, रवि राणा, उपेंद्र पंत, अर्जुन कंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ | অফিসিয়াল প্ল্যাটফর্ম — নিরাপদ, দ্রুত : flamngoo.com
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ |
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়। Official Platform : mims.edu.pk
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়।
বাংলাদেশে অনেকেই ব্র্যান্ড-ভিত্তিক সার্চ করেন (যেমন CV666 বাংলাদেশ / CV666 Official) কারণ লক্ষ্য থাকে অফিসিয়াল তথ্য দ্রুত পাওয়া এবং ভুল সাইটে না যাওয়া। Official URL : rutoofficefurniture.com
CK444 Official Bangladesh | Fast Withdraw + bKash/Nagad (2026)