दमुवाढूँगा सर्वे में पारदर्शिता की मांग, बल्यूटिया बोले- ग्रामीणों को मिले न्याय

हल्द्वानी, 25 अगस्त दमुवाढूँगा-जवाहर ज्योति क्षेत्र से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया से भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि उन्होंने दमुवाढूँगा की जनता की हक की लड़ाई में हमेशा मजबूती से साथ दिया है।

ग्रामीणों की चिंता

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान महेशानंद, जगदीश भारती, फकीर राम, तेज राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने बल्यूटिया के सामने प्रशासन द्वारा पूर्व चिन्हीकरण के दौरान अपनाए गए मनमाने रवैये और अनाधिकृत भूमि पर बोर्ड लगाने जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की।
ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि पुनः सर्वेक्षण की प्रक्रिया के नाम पर कहीं फिर से प्रशासनिक दबाव और अन्यायपूर्ण कार्रवाई न दोहराई जाए।

बल्यूटिया का आश्वासन

ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद दीपक बल्यूटिया ने कहा कि दमुवाढूँगा में सर्वेक्षण एवं अभिलेखीय प्रक्रिया उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम 1901 की धारा 48 के अंतर्गत निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस प्रक्रिया को बिना किसी देरी और भेदभाव के पूरा किया जाए, ताकि वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को उनका हक मिल सके।

मुख्यमंत्री और प्रशासन को धन्यवाद

बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस प्रक्रिया से रोक हटाकर जनता की पीड़ा को समझने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में भाजपा सरकार द्वारा लगाया गया प्रतिबंध एक बड़ी भूल थी, जिसे अब सुधारा गया है।
उन्होंने जिलाधिकारी का भी धन्यवाद किया और कहा कि यदि प्रशासन संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा तो दमुवाढूँगा के हजारों निवासियों का सरकार पर भरोसा और मजबूत होगा

कांग्रेस का वादा

दीपक बल्यूटिया ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी दमुवाढूँगा के ग्रामीणों के हर हक और अधिकार की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार अपने वादों पर कायम रहते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण अधिकार दिलाएगी

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग

महेशानंद आर्य, जगदीश भारती, महेंद्र कुमार, गणेश राम आगरी, विजय लाल, किशन राम, भुवन चन्द्र आर्य, हरीश चन्द्र, प्रकाश चन्द्र, सुरेश चन्द्र ग्वासीकोटी, आर. पी. गंगोला, हेमा देवी, विमला देवी, चम्पा देवी, प्रेमावती, कमलेश, सरिता, बीना देवी, फकीर राम, जीत राम, तेजराम आर्या, सुन्दर लाल आर्या, नन्दन प्रसाद ग्वासकोटी, सुरेश चन्द्र, जगदीश, दीपक चन्द्र, जगदीश प्रसाद (घनश्याम), जैत राम, गोपाल कृष्ण टम्टा, सुरेश चन्द्र, रमेश राम, मथुरा राम, गोविन्द राम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html