देहरादून : UKSSC परीक्षा में नकल के आरोपों की जांच तेज

स्नातक स्तरीय परीक्षा में नकल की आशंका पर SIT सक्रिय, अभ्यर्थियों व अभिभावकों से होगी सीधी बातचीत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच तेज हो गई है। शासन और प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन 24 सितंबर 2025 को किया। SIT ने जांच प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आमजन से प्रत्यक्ष संवाद की योजना बनाई है।

जन संवाद बैठकें होंगी हरिद्वार और टिहरी में

एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि जांच केवल दस्तावेज़ों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि परीक्षार्थियों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी शंकाओं और सूचनाओं को भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए दो विशेष जन संवाद बैठकों का आयोजन प्रस्तावित किया गया है—

  • 27 सितंबर 2025 को हरिद्वार के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक

  • 29 सितंबर 2025 को टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक

क्या कर सकेंगे प्रतिभागी?

इन बैठकों में इच्छुक प्रतियोगी अभ्यर्थी और उनके अभिभावक परीक्षा से संबंधित अपनी शंकाएँ, प्रश्न एवं शिकायतें सीधे SIT टीम के समक्ष रख सकेंगे।
यदि किसी अभ्यर्थी या व्यक्ति के पास परीक्षा से संबंधित कोई ठोस सूचना या साक्ष्य है, तो उसे भी जांच दल के समक्ष साझा किया जा सकेगा।

कोचिंग संस्थान और आमजन भी दे सकेंगे इनपुट

SIT ने कहा है कि यह मंच केवल परीक्षार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग और कोई भी जनसरोकार से संबंधित व्यक्ति भी इस बैठक में भाग लेकर परीक्षा से जुड़े अपने प्रश्न, सुझाव और संदेह साझा कर सकते हैं।

सरकार का संदेश – नकल बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि उत्तराखण्ड सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और धांधली के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance Policy) पर काम कर रही है। इसी क्रम में SIT को स्वतंत्र जांच के अधिकार दिए गए हैं ताकि किसी भी दोषी को बख्शा न जा सके और निष्पक्ष परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html