देहरादून–हरिद्वार रूट पर बिना लाइसेंस ऑनलाइन बस बुकिंग का खुलासा, 171 बसों पर कार्रवाई; परिवहन विभाग की सख्ती जारी

देहरादून। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में इंटरस्टेट बसों द्वारा बिना अनुमति ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सवारियां ढोने और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने आईएसबीटी, मोहकमपुर, हरिद्वार बाईपास सहित कई स्थानों पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है।

अभियान के लिए विभाग ने चार सचल दल और चार बाइक स्क्वायड तैनात किए हैं, जो रोटेशन के आधार पर जांच अभियान चला रहे हैं। अब तक की कार्रवाई में अन्य राज्यों की 171 निजी बसों के चालान किए गए हैं, जिनमें से 42 बसों को निरुद्ध कर दिया गया है।

जांच में पाया गया है कि Neogo, Flix, Zing, Yolobus, Leafybus जैसी कंपनियों की बसों की Redbus, Goibibo जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकट बुकिंग की जा रही थी। जबकि उत्तराखंड ऑन-डिमांड परिवहन (संशोधन) नियमावली 2024 के अनुसार, राज्य में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

चूंकि इन कंपनियों के पास एग्रीगेटर लाइसेंस नहीं है, इसलिए परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 93 व 193 के अंतर्गत लगातार कार्रवाई जारी रखी है।

विभाग ने बताया कि सख्ती के परिणामस्वरूप Ola, Uber, Rapido जैसी प्रमुख कंपनियों ने एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त कर लिया है, लेकिन कई एग्रीगेटर अभी भी बिना लाइसेंस के संचालन कर रहे हैं। निजी बस संचालक ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर विभिन्न स्थानों से स्टेज कैरिज की तरह सवारियां उठाते हुए पाए गए, जो सीधी नियमावली का उल्लंघन है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहनों पर चालान और निरुद्ध करने की कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी। हालांकि वाहनों की अचानक सीजिंग के कारण कई बार यात्रियों को असुविधा भी उठानी पड़ती है।

जनता से अपील:
विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे केवल अधिकृत या लाइसेंस प्राप्त एग्रीगेटर एवं ट्रैवल एजेंट के माध्यम से ही टिकट बुक करें, ताकि किसी भी असुविधा या धोखाधड़ी से बचा जा सके।

देहरादून की संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि बिना एग्रीगेटर लाइसेंस के ऑनलाइन टिकटिंग करने वाले वाहनों व कंपनियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html