देहरादून बना चैम्पियन: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025–26 का भव्य समापन, 11 करोड़ की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को DBT से

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025–26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी प्रदान करते हुए 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समापन केवल एक प्रतियोगिता का अंत नहीं बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है।

देवभूमि के साथ ‘खेलभूमि’ बनता उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं अब गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान देने का सशक्त माध्यम बन चुकी हैं। उत्तराखंड में खेल आज जनचेतना का महत्वपूर्ण आधार बन गया है और राज्य अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी स्थापित हो रहा है।

इस आयोजन में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलों को नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है।
आज भारत ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहा है और खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड संख्या में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

38वें राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक, पहली बार 7वां स्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन राज्य की खेल क्षमता का प्रमाण है।
इन खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने
103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 7वाँ स्थान हासिल किया।

विश्वस्तरीय खेल ढांचा तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधुनिक स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और खेल सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं, जो राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए सक्षम हैं।
स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत
➡ प्रदेश के 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और नई खेल नीति

  • हल्द्वानी में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है

  • खिलाड़ियों को आधुनिक कोचिंग और खेल विज्ञान की सुविधा

  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत छात्रवृत्ति और उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता

प्रशिक्षकों के मानदेय और प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

खिलाड़ियों को सम्मान और सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण

राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को

  • उत्तराखंड खेल रत्न

  • द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • हिमालय खेल रत्न

जैसे सम्मान दिए जा रहे हैं।

इस वर्ष से खेल महाकुंभ और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में आवेदन पर 4% क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

1.62 लाख खिलाड़ियों ने लिया भाग खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 23 नवम्बर 2025 से न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुई प्रतियोगिताओं का समापन 18 फरवरी 2026 को हुआ।

  • 1,62,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया

  • 26 खेल स्पर्धाएँ शामिल

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य के राष्ट्रीय, राष्ट्रमंडल और 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करेंगे।

 उपस्थित इस अवसर पर – उमेश शर्मा काऊ, अमित सिन्हा, आशीष चौहान, सविन बंसल, अभिनव शाह सहित खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

खेलों से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य –  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उत्तराखंड को देश के अग्रणी खेल राज्यों में शामिल करना लक्ष्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html