HNB गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तारीख तय, 27 सितंबर को छात्र देंगे अपना फैसला
श्रीनगर गढ़वाल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 2025-26 की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पदों पर चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया है।
कब होगा नामांकन और कब आएंगे नतीजे
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार—
-
18 और 19 सितंबर: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
-
20 सितंबर: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
-
21 सितंबर: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। उसी दिन शाम 4:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
-
27 सितंबर: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
-
28 सितंबर: सुबह 11 बजे नव निर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।