सचिवालय बुल्स की धमाकेदार जीत
सचिवालय डेंजर्स, सचिवालय पैंथर्स और सचिवालय ए भी जीते।
सचिवालय बुल्स की धमाकेदार जीत, सचिवालय डेंजर्स, सचिवालय पैंथर्स और सचिवालय ए भी जीते।
महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में सचिवालय बुल्स ने निर्धारित 20 ओवर में सुनील तोमर के 42 रन राजेश वर्मा के 31 रनों की बदौलत 193 रनों का लक्ष्य रखा, लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय लायंस की टीम 58 रन पर ऑल आउट हो गई। सचिवालय बुल्स के सुनील तोमर मैन ऑफ द मैच रहे तथा सचिवालय लाइंस के दीपक कुमार फाइटर ऑफ द मैच रहे।

वहीं दूसरे रोमांचक मैच में सचिवालय ए ने 5 रन से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ए ने 117 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय सुपर किंग्स की टीम 112 रन पर ऑल आउट हो गई है।
सचिवालय ए की ओर से 3 विकेट लेकर टी एच खान मैन ऑफ द मैच बने तथा सचिवालय सुपर किंग्स के नवीन फाइटर ऑफ द मैच बने।
हेरिटेज क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए सचिवालय डेंजर और सचिवालय सेतु स्टार्स के मुकाबले में सचिवालय डेंजर्स ने एकतरफा जीत हासिल की। सचिवालय डेंजर्स के मोहम्मद फाजिल 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने तथा सचिवालय सेतु स्टार कै सत्येंद्र फाइटर ऑफ द मैच रहे।

सचिवालय पैंथर्स तथा सचिवालय विंग्स के बीच खेलेंगे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय पैंथर्स ने सचिन रौथान के 69 और अजीत शर्मा की 63 रनों की बदौलत 179 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय विंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 149 रन ही बना सकी।

सचिवालय पैंथर्स के अजीत शर्मा आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ़ द मैच रहे तथा सचिवालय विंग्स के दिनेश जरदारी 5 विकेट लेकर फाइटर ऑफ द मैच रहे।