उत्तराखंड सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025

आज चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 4 मैच खेले गए

सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025

 

आज चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 4 मैच खेले गए, जिसमें 2 मैच महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड एवं 2 मैच हैरिटेज क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए।
महाराणा प्रताप में आज पहला मैच सचिवालय क्लासिक एवं सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें सचिवालय क्लासिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 08 विकेट पर 148 रन बनाए। अमित नेगी ने 43 रन बनाए। जवाब में बुल्स की टीम ने अमीन के 34 और विकी के 17 रन की बदौलत मैच 09 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से जीत लिया। रमेश जोशी ने 04 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच विकी को दिया गया।

महाराणा प्रताप में दूसरा मैच डेंजर और वॉरियर के बीच खेला गया। डेंजर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 143 रनों पर ऑल आउट हो गई। अमित तोमर ने 23 रन बनाए। शुभम मौर्य ने 6 विकेट लिए। जवाब में वॉरियर की टीम 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद फाजिल ने 03 विकेट लिए।
इस तरह डेंजर ने मैच 42 रनों से जीत लिया।
मोहम्मद फाजिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।


दून हैरिटेज क्रिकेट ग्राउंड में आज का पहला मैच सचिवालय हरिकेन और लायंस के बीच खेला गया, जिसमें हरिकेन ने पहले खेलते हुए 04 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। कपिल ने 59, आशीष रावत ने 50 और सुनील ने 46 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम निर्धारित ओवरों में 05 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई। मदन ने शानदार 118 रन बनाए, सुनील ने 02 विकेट लिए।
इस तरह हरिकेन ने मैच 46 रन से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच सुनील मेंदोला को दिया गया।


दून हैरिटेज में आज का दूसरा मैच सचिवालय ए और सेतु स्टार के बीच खेला जाना था, किंतु सेतु स्टार की टीम के मैदान पर ना पहुंचने के कारण सचिवालय ए को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html