हल्द्वानी: उत्तराखंड की राजनीति में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है। नैनीताल जिले में हाल ही में पंचायत चुनाव के दौरान हुए अपहरण और फायरिंग प्रकरण समेत प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुद्ध पार्क पहुंचे और प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस का आरोप: “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल”
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ आ गई है। दिनदहाड़े अपहरण, हत्याएं, लूट और महिला अपराधों में भारी इजाफा हुआ है। करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट में महिला अपराध के मामले में उत्तराखंड देश में सबसे ऊपर है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित लोगों ने खुलेआम अपहरण और हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह आंखें मूंद लीं। पुलिस पर आरोप लगाया गया कि वह भाजपा और सरकार के दबाव में काम कर रही है।
“जनता सरकार को देगी करारा जवाब” – करन माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस विपक्ष की आवाज दबाने में लगी है। आने वाले समय में जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।”
सुमित हृदयेश का बड़ा हमला
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान नेता प्रतिपक्ष और विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई, जो लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
कांग्रेस का ऐलान: आंदोलन होगा और तेज
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। नेताओं ने साफ कर दिया कि यदि अपराधों पर लगाम नहीं लगी और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल बने रहे, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO