कांग्रेस का अनुशासन चाबुक: एक नेता निष्कासित, दो को नोटिस

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर सख्त रुख अपनाया है। पाबौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर रावत को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया, जबकि प्रदेश सचिव दीपक असवाल और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा नेगी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि सुधीर रावत ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी विरोध किया, जो पार्टी और स्थानीय जनता दोनों के साथ धोखा है। दीपक असवाल और तारा नेगी पर भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप है।

धस्माना ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखाकर अन्य दलों में सेंधमारी करती है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस पहले ही उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 2022 के विधानसभा प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण को बीजेपी में शामिल होने के बाद निष्कासित कर चुकी है।

पंचायत चुनावों में कांग्रेस 198 प्रत्याशियों में से 138 सीटें जीतकर पहले स्थान पर रही, निर्दलीय दूसरे और बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। धस्माना ने चेतावनी दी कि रिपोर्ट आने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html