लक्सर (हरिद्वार)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार जिले के लक्सर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्सर के आर्य समाज बसेड़ी रोड से प्रदर्शन की शुरुआत की। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लक्सर नगर से गुजरकर हरिद्वार रोड स्थित शुगर मिल गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान “अंकिता को न्याय दो”, “भाजपा सरकार जवाब दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती और उसे कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह किसी एक पार्टी का मामला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने का सवाल है।
हरीश रावत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता की हत्या के बाद से ही भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का मोबाइल अब तक क्यों ट्रेस नहीं किया गया और अंकिता का मोबाइल फोन भी जांच एजेंसियां क्यों नहीं ढूंढ पाईं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस रिजॉर्ट में अंकिता की हत्या हुई, वहां साक्ष्य नष्ट किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि रिसॉर्ट में जेसीबी चलाकर सबूत मिटाए गए और सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए, लेकिन सरकार इन गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
हरीश रावत ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि या तो इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए या फिर सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेष जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंकिता हत्याकांड को कांग्रेस चुनावी मुद्दा नहीं बना रही है।
उन्होंने कहा, “चुनाव के लिए कई मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना है। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।”
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। कथित वीआईपी नाम सामने आने और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के ऑडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार भाजपा सरकार को घेर रही है और प्रदेश के कई जिलों में धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक अंकिता को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और सरकार को हर स्तर पर जवाबदेह बनाया जाएगा।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ | অফিসিয়াল প্ল্যাটফর্ম — নিরাপদ, দ্রুত : flamngoo.com
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ |
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়। Official Platform : mims.edu.pk
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়।
বাংলাদেশে অনেকেই ব্র্যান্ড-ভিত্তিক সার্চ করেন (যেমন CV666 বাংলাদেশ / CV666 Official) কারণ লক্ষ্য থাকে অফিসিয়াল তথ্য দ্রুত পাওয়া এবং ভুল সাইটে না যাওয়া। Official URL : rutoofficefurniture.com
CK444 Official Bangladesh | Fast Withdraw + bKash/Nagad (2026)