चार साल पर कांग्रेस का हमला: प्रीतम सिंह बोले- भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर जहां भाजपा जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकार वार्ता में सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि चार वर्षों में सरकार की कोई ठोस उपलब्धि नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि जनता आज मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जमीनी हकीकत से दूर दिखाई देती है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकारी व्यवस्थाएं जवाबदेही से बचती नजर आ रही हैं।

कांग्रेस नेता ने लोकायुक्त के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य में लोकायुक्त का गठन नहीं हो पाया, जो भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था मानी जाती है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के दावों और वास्तविकता के बीच अंतर समझ चुकी है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह आने वाले दिनों में जन मुद्दों को लेकर और आक्रामक रुख अपनाएगी और सरकार को घेरने के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html