देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड के निकट, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड समाज को नई दिशा और प्रेरणा देने वाला होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सामान्य परिस्थितियों में निरंतर सेवा करने वाले लोगों को देश-दुनिया के सामने पहचान मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन और जन-जन से जुड़ा जन आंदोलन बना दिया है।
नवाचार और तकनीक में भारत तेजी से आगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नवाचार, विज्ञान, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी, जिससे कई दिनों में पूरे होने वाले कार्य अब कुछ ही घंटों में संभव हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में भी एआई के प्रभावी उपयोग को लेकर साइंस और आईटी टेक्नोलॉजी से जुड़े विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं, ताकि शासन और प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जो उत्तराखंड में पहली बार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में उत्तराखंड की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में बनी है, जहां ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए गए हैं।
यूसीसी लागू होने को पूरे होंगे एक साल
मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 जनवरी को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के पूरे एक वर्ष पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता से किया गया यह वादा पूरा किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक सीमावर्ती राज्य है, जहां चारधाम, गंगा और यमुना का उद्गम स्थल स्थित है। सुरक्षा और सामाजिक समानता की दृष्टि से राज्य में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू होना आवश्यक था, जिसे सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया है।
जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से आग्रह किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और राज्य स्तर पर लिए गए निर्णयों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल, संजय नेगी, दायित्वधारी रजनी रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO