नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में सात जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण की स्वीकृति हेतु केंद्र से सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 647 मेगावाट है, जो राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन परियोजनाओं को इस तरह से विकसित करना चाहती है कि पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
सीएम धामी ने बैठक के दौरान बताया कि प्रदेश में युवाओं को खेलों के माध्यम से रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को इस भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जाएं।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री धामी को राज्य के विकास कार्यों के प्रति सैद्धांतिक सहमति देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के पर्यावरणीय संतुलन और विकासात्मक जरूरतों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए राज्य के साथ खड़ी है।
बैठक में भारत सरकार के सचिव (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन) तन्मय कुमार, उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO