मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश – प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र बनाया जाए गड्ढा मुक्त, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण कार्यों को दी जाए प्राथमिकता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की सड़कों की स्थिति, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़कें सुगम और सुरक्षित होंगी तो न केवल परिवहन व्यवस्था सुधरेगी बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति मिलेगी।
52 प्रतिशत पैच वर्क पूर्ण, शेष कार्य तेजी से निपटाने के निर्देश
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूरा हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शेष कार्यों को त्वरित गति और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
जनपदों के प्रभारी सचिव करेंगे नियमित भ्रमण
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी जनपदों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का नियमित भ्रमण करें, जनता से संवाद स्थापित करें और सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पुल, सड़क या अन्य आधारभूत संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि स्थानीय जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से क्षतिग्रस्त पुलों के शीघ्र निर्माण और नए पुलों के प्रस्तावों को भी गति देने को कहा।
पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय, सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO