मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा– “असली परीक्षा अब शुरू हुई है”
सबहेडिंग 104 उपनिरीक्षक, 88 गुल्मनायक (PAC) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी नियुक्त | कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 215 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।
नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि “अब तक की परीक्षा सिर्फ शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है।”
मुख्यमंत्री के मुख्य बिंदु
-
राज्य दो अंतरराष्ट्रीय और दो आंतरिक सीमाओं से जुड़ा, सुरक्षा की जिम्मेदारी संवेदनशील
-
नशा, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक और धार्मिक यात्राओं पर पुलिस की बड़ी भूमिका
-
‘स्मार्ट पुलिस’ विजन के तहत तकनीकी उन्नयन और प्रशिक्षण पर जोर
-
500 करोड़ रुपये पुलिस आवास के लिए स्वीकृत, कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
-
AI, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स में प्रशिक्षण का विस्तार