मुख्य न्यायाधीश को मिलेगी नई लग्ज़री KIA लिमोजिन

उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के लिए राज्य सरकार के वित्त विभाग ने नई KIA Carnival Limousine कार खरीदने की मंजूरी दे दी है। प्रमुख सचिव, न्याय एवं विधि परामर्शी की ओर से उच्च न्यायालय के महानिबंधक को भेजे पत्र में बताया गया कि इसके लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के साथ-साथ राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

यह निर्णय उस घटना के बाद लिया गया है जब 14 जुलाई को दिल्ली से नैनीताल लौटते समय मुख्य न्यायाधीश की टोयोटा कैमरी कार हादसे का शिकार हो गई थी। हालांकि मुख्य न्यायाधीश सुरक्षित रहे और दूसरे वाहन से नैनीताल पहुंचे।

वाहन की विशेषताएं और कीमत
नई KIA Carnival Limousine की कीमत लगभग 62 लाख रुपये है। इसमें आधुनिक लक्ज़री सुविधाओं के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा फीचर भी मौजूद हैं, जिससे मुख्य न्यायाधीश की यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगी। यह वाहन वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासकीय उपयोग के लिए खरीदा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html