चमोली : बुआ को चैत के महीने भिटोली देने जा रहे जवान की चली गई सड़क हादसे में जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम…
चमोली हादसा: भारतीय सेना के जवान दीपक जोशी की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तराखंड में भीषण हादसे रोजाना कहर बनकर टूट रहे हैं जिन पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया है । इतना ही नहीं बल्कि इन हादसो के चलते अभी तक कई सारे लोग अपनी जान गवा चुके हैं जिसके चलते प्रदेश में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
ऐसी ही कुछ खबर चमोली जिले से सामने आ रही है जहां पर बाइक सवार भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से हादसे का शिकार हुए सैनिक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के थराली के नैल कुलसारी के निवासी 29 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र केदार दत्त जोशी अपनी 23 वर्षीय पत्नी मोनिका के साथ बीते शुक्रवार को दोपहिया वाहन में सवार होकर अपनी बुआ के घर थराली चैत के महीने भिटोली देने जा रहे थे ।
तभी जैसे ही उनकी बाइक ( प्रमाणित पुल से पहले मोड) कोटडीप के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसके चलते दीपक और उनकी पत्नी मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गए । जैसे ही इस हादसे की सूचना आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी,
