पूर्व सैनिकों से मिले ब्रिगेडियर एस.वी. शर्मा, रायवाला में मिलिट्री इक्विपमेंट संस्थान का किया दौरा

डोईवाला संजय राठौर 

डोईवाला6 माउंटेन आर्टिलरी ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एस.वी. शर्मा ने रायवाला स्टेशन के अंतर्गत पूर्व सैनिक कमांडो विनोद कुमार द्वारा स्थापित मिलिट्री इक्विपमेंट संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों का निरीक्षण किया और पूर्व सैनिकों से मुलाकात भी की।

मिलिट्री इक्विपमेंट संस्थान में वर्तमान सैनिकों के लिए आवश्यक उपकरण बनाए जाते हैं और साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार प्रदान किया जाता है। ब्रिगेडियर शर्मा ने संस्थान की सराहना करते हुए कमांडो विनोद कुमार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संस्थान परिसर में उपस्थित अन्य पूर्व सैनिकों से भी संवाद किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक सैनिक सम्मेलन जैसी प्रतीत हो रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। ब्रिगेडियर शर्मा ने सभी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। कैंटीन और ECH (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) से संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।

पूर्व सैनिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ब्रिगेडियर शर्मा ने आश्वासन दिया कि रायवाला कैंट से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान 30 अप्रैल तक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रानीपोखरी में ECH केंद्र स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध हो चुकी है और जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा, “पूर्व सैनिक हमारे गौरव हैं। वर्तमान में सक्रिय सैनिकों की तुलना में पूर्व सैनिकों की संख्या ढाई गुना अधिक है, ऐसे में उनकी देखभाल एक चुनौती है, लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

कार्यक्रम में कमांडो विनोद कुमार, रिटायर्ड कर्नल अभय राज शर्मा, कैप्टन भगत सिंह राणा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह (प्रधान, खांड गांव), कमांडो बलवंत सिंह रागढ़ (ऋषिकेश), कैप्टन विजय रावत, पार्षद वीरेंद्र रमोला, सैन सिंह पंवार, बुद्धि सिंह नेगी, सुरेश पुंडीर, रेड फोर्ट स्कूल के संचालक शूरवीर सिंह बिष्ट समेत दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html