भाजपा का वर्चस्व: 4 जिला पंचायत अध्यक्ष 11 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित ,पंचायत चुनावों में कांग्रेस ढेर

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुनावी रणनीति, पार्टी संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक की तैयारी ने भाजपा को न केवल जीत दिलाई, बल्कि विपक्ष को मैदान में उतरने का मौका तक नहीं दिया।

इस चुनावी जंग में भाजपा के चार जिला पंचायत अध्यक्ष—उत्तरकाशी से रमेश चौहान, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या और चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी—निर्विरोध चुने गए। इसी तरह 11 ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा प्रत्याशियों ने बिना मुकाबले जीत हासिल की। इनमें चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड़ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी और ताकुला से मीनाक्षी आर्य शामिल हैं।

भाजपा ने प्रत्याशी चयन में जातीय, सामाजिक और भौगोलिक संतुलन साधा, जिससे कांग्रेस अंदरूनी तौर पर कमजोर पड़ गई। कई सीटों पर तो कांग्रेस नामांकन भी दाखिल नहीं कर सकी। पार्टी के भीतर गुटबाज़ी, नेतृत्व की कमी और संगठनात्मक सुस्ती ने स्थिति को और खराब कर दिया।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह नतीजे केवल स्थानीय निकाय चुनाव की जीत नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर हैं। भाजपा ने इस जीत के जरिए यह साबित कर दिया है कि वह न केवल सत्ता में है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी पूरी मजबूती से जमी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html