जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा, 10 में 9 सीटें जीतीं
देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। राज्य के 13 जिलों में से हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंहनगर को छोड़कर 10 जिलों में नए जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इनमें भाजपा ने 9 सीटें अपने नाम कीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली।
आज छह जिलों में वोटिंग के बाद अध्यक्ष चुने गए, जबकि चार जिलों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। उधमसिंहनगर में हाईकोर्ट की रोक के चलते नतीजा घोषित नहीं हुआ, वहीं नैनीताल में जिला पंचायत सदस्यों के ‘गायब’ होने के आरोप के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया।
सविरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष
-
रुद्रप्रयाग: पूनम कठैत (भाजपा)
-
पौड़ी गढ़वाल: रचना बुटोला (भाजपा)
-
देहरादून: सुखविंदर कौर (कांग्रेस)
-
बागेश्वर: शोभा देवी (भाजपा)
-
अल्मोड़ा: हेमा गैंडा (भाजपा)
-
चमोली: दौलत सिंह बिष्ट (भाजपा)
निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष
-
उत्तरकाशी: रमेश चौहान (भाजपा)
-
टिहरी: इशिता सजवाण (भाजपा)
-
चंपावत: आनंद सिंह अधिकारी (भाजपा)
-
पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद (भाजपा)