डोईवाला अवैध शराब की तस्करी बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही 4 पेटी अंग्रेजी शराब कार मे परिवहन करने पर थाना रानीपोखरी देहरादून पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार किया

संजय राठौर डोईवाला

 

रानी पोखरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी 4 कोटी अंग्रेजी शराब, कार में छुपा कर बेचने के लिए ले जा रहा था एक व्यक्ति,

डोईवाला अवैध शराब की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही 4 पेटी अंग्रेजी शराब कार मे परिवहन करने पर थाना रानीपोखरी देहरादून पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार किया
राजधानी देहरादून को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी व निरोधात्मक कार्यवाही करने के अनुक्रम मे उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशन मे अभियान को सफल व सार्थक बनाए जाने के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देश क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रानी पोखरी के द्वारा थाना पर पूर्व से गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर थाना क्षेत्र मे चैकिंग हेतू निर्देशित किया गया।
अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान अभियुक्त मुनीत कुमार उपरोक्त को कार होंडा accent संख्या – UK07H- 7744 अवैध अंग्रेजी शराब को परिवहन करने पर वीरपुर मोड रानी पोखरी के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है| अभियुक्त को नियमानुसार मा.न्या. पेश किया जाएगा व तथा वाहन सीज कार्यवाही हेतू संबन्धित अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है ।


मुनीत कुमार पुत्र कुंवर पाल निवासी बुधवाशहीद दौलतपुर बुग्गावाला हरिद्वार उम्र 31 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *