कड़ी सुरक्षा के बीच नैनीताल जिला पंचायत को नई कमान, दीपा दरमवाल बनीं अध्यक्ष और देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष

नैनीताल। उत्तराखंड की राजनीति में चर्चित नैनीताल जिला पंचायत को आखिरकार नई कमान मिल गई है। सोमवार को नैनीताल क्लब के शैले हॉल में आयोजित समारोह में दीपा दरमवाल ने अध्यक्ष पद और देवकी बिष्ट ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने दोनों पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने 25 में से 24 निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। केवल सदस्य पुष्पा नेगी अनुपस्थित रहीं।

 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने विधायक सरिता आर्या, राम सिंह केड़ा, मोहन बिष्ट, राज्यमंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या आदि का स्वागत किया।

  • उद्घोषक हेमंत बिष्ट ने मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया संदेश पढ़ा। इसमें पदाधिकारियों से जनता की सुविधाओं, सड़क निर्माण, गांव-कस्बों के संवर्धन, आजीविका, महिला विकास और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

  • शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान आनंद सिंह दरमवाल, अधिवक्ता एम.सी. कांडपाल, गोपाल रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, नितिन कार्की, गोपाल गंगोला, बॉबी भाकुनी, रत्नेश साह, गजाला कमाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 कड़ी सुरक्षा और सीमित प्रवेश

शपथग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। समारोह स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और केवल चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।

 विकास की राह पर साथ चलने का वादा

शपथ लेने के बाद अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

 पहली बोर्ड बैठक 6 सितंबर को

शपथ ग्रहण के बाद यह भी तय हुआ कि जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर चर्चा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html