देहरादून में दो युवतियों से दुष्कर्म के आरोप, दोनों मामलों में केस दर्ज दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हलवाई हिरासत में

पहला मामला : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हलवाई हिरासत में

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक दिव्यांग (मूक-बधिर) युवती ने मिठाई की दुकान में कार्यरत हलवाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती उसी दुकान में सफाई का काम करती है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बहन दुकान में नियमित सफाई का काम करती है। बीते दिन वह दुकान के पहले तल पर सफाई कर रही थी, तभी वहीं कार्यरत हलवाई युवक पीछे-पीछे गया और उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

दिव्यांग युवती ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को इशारों के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है, ऐसे में उसकी बात को समझने के लिए विशेषज्ञ की मदद ली जाएगी। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और अब मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।


दूसरा मामला: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, 2 लाख रुपये भी ऐंठे

दूसरा मामला देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है।

पीड़िता मूलरूप से बरेली की निवासी है और वर्तमान में सेलाकुई क्षेत्र में रहती है। उसने एसएसपी को शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने शादी का प्रस्ताव दिया।

जब युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया, तो उन्होंने पहले मना कर दिया। युवक ने आत्महत्या की धमकी दी, जिससे युवती दबाव में आ गई और उनके बीच संबंध शुरू हो गए। पीड़िता का आरोप है कि 2022 से युवक उससे लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।

जब लड़की के परिजनों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने नाराजगी जताई, लेकिन बाद में विवाह के लिए सहमति दे दी। बावजूद इसके युवक ने विवाह से किनारा करना शुरू कर दिया और युवती को धमकाने लगा।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि युवक ने उससे दो लाख रुपये लिए, लेकिन न तो उसने शादी की और अब धमकियां दे रहा है।

इस मामले में भी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सेलाकुई प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html