Uttarakhand: स्थापना दिवस से शुरू होगा 5 दिन का युवा महोत्सव, पांडवाज-पवनदीप के प्रोग्राम..चले आइये

इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन, पांडवाज बैंड समेत कई अन्य लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

देहरादून: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आज शुक्रवार को देहरादून में मिडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने देहरादून में होने वाले “युवा महोत्सव” के बारे में जानकारी दी।

Pawandeep, Pandavaas to perform in Youth Festival on Foundation day 2024
मंत्री रेखा आर्या ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल 09 नवंबर, राज्य स्थापना दिवस की शाम 6:00 बजे को देहरादून परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। महोत्सव 9 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस
खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम “इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस” पर आधारित है जिसके लिये महोत्सव में स्पोर्ट्स साइंस की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसका लाभ यह होगा कि हमारी युवा पीढ़ी को खेल और विज्ञान का समग्र ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। इसके अलावा जल्द ही राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है इस कारण युवा महोत्सव थीम में राष्ट्रीय खेल भी शामिल किए गए हैं।

पवनदीप-पांडवाज सहित कई लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस महोत्सव में 10 नवम्बर के बाद अगले चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन, पांडवाज बैंड, मीना राणा और विवेक नौटियाल समेत कई अन्य लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस महोत्सव को मनोरंजन से परिपूर्ण कार्यक्रम बनाने का प्रयास किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक, तकनीक व वैज्ञानिक, मोटिवेशनल स्पीकर और स्टार्टअप की जानकारियों को युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

बाल दिवस पर होगा समापन
मंत्री आर्या ने बताया कि इस महोत्सव में स्थानीय खानपान, खासकर पहाड़ी खानपान की व्यवस्था की गई है। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई स्पोर्टिंग ऐक्टिविटीज़ भी रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव का समापन 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु रखी गई ऑनलाइन-ऑफ़लाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *