नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से मिले पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री को राज्य आगमन का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद के शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, विभिन्न जिलों की पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट स्वरूप प्रदान किए।
विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा
भेंट के दौरान राज्य में पर्यटन, रोजगार, आधारभूत संरचना और आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास, पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई पट्टी और चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षित हेली सेवाओं में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर जोर
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण, चंपावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड और देहरादून-मसूरी रोड जैसी परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी धन्यवाद दिया।
साथ ही उन्होंने Regional Rapid Transit System (RRTS) का विस्तार मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक करने का अनुरोध किया। इसके अलावा दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन और हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन डबलिंग जैसे प्रस्ताव भी रखे।
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड को ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए चौपता, दुग्गलबिट्ठा, पटवाडांगर और शारदा कॉरिडोर जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 6000 से अधिक होम-स्टे पंजीकृत हो चुके हैं और “Uttarastays” पोर्टल के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। साथ ही साहसिक पर्यटन—रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और कयाकिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
रक्षा हब और औद्योगिक विकास का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने कोटद्वार, हरिद्वार और देहरादून में डिफेंस इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। उन्होंने राज्य की सामरिक स्थिति और उपलब्ध संसाधनों को इस दिशा में उपयुक्त बताया।
राज्य की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की विभिन्न योजनाओं—
-
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना
-
उद्यमशाला योजना
-
देवभूमि परिवार योजना
-
अग्निवीर आरक्षण नियमावली-2025