देहरादून में होली के गुब्बारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

देहरादून के चकराता रोड स्थित कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार शाम होली के दौरान पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

क्या है मामला?

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार कुछ नाबालिग किशोर-किशोरियां दुकानों के बाहर एक-दूसरे पर गुब्बारे फेंक रहे थे। मोबाइल की दुकान के मालिक द्वारा मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद कुछ युवकों ने दुकानदार और उसके साथियों पर हमला कर दिया।

घटना में 3-4 युवकों को चोटें आई हैं। इसी दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ समय तक गाली-गलौज होती रही। बाद में स्थिति नियंत्रण में लाई गई और सड़क से जाम हटाया गया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि दीपक (मोबाइल मार्ट, चकराता रोड) व उसके साथी अक्षय तथा दूसरे पक्ष मन आनंद (लूनिया मोहल्ला निवासी) के बीच पानी के गुब्बारे को लेकर विवाद हुआ।

दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html