कोटद्वार विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग: राहुल गांधी ने ‘मोहम्मद दीपक’ को बताया हीरो, शहर में भारी पुलिस बंदोबस्त
देहरादून/कोटद्वार: कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन गया है। मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हस्तक्षेप करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मोहम्मद दीपक के समर्थन में पोस्ट किया है। वहीं, संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
राहुल गांधी की एंट्री
राहुल गांधी ने अपने संदेश में मोहम्मद दीपक को “भारत का हीरो” बताया। उन्होंने लिखा कि दीपक संविधान और इंसानियत के पक्ष में खड़े हैं और नफरत के माहौल में मोहब्बत का प्रतीक हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा और संघ परिवार पर सामाजिक विभाजन बढ़ाने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।
पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध और हंगामे के बाद कोटद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
-
शहर में रात के समय पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है
-
यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर (कौड़िया) पर वाहनों की सघन चेकिंग
-
जिलेभर से पुलिस अधिकारी कोटद्वार तैनात
-
दो प्लाटून पीएसी की तैनाती
-
खुफिया तंत्र भी सक्रिय