गणतंत्र दिवस से पहले उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात
46 जवानों को मिला पदोन्नति का सम्मान, बढ़ा मनोबल
देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर से पहले उत्तराखंड पुलिस के जवानों को बड़ा तोहफा मिला है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने 46 अपर उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) एवं अपर गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी को पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी के पद पर नियुक्त किया है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस पदोन्नति से पुलिस बल में खुशी और उत्साह का माहौल है।
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति विभागीय नियमों, वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर की गई है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे जवानों के लिए यह निर्णय गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी राहत और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
पदोन्नति मिलने से जवानों के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर विभागीय कार्यकुशलता पर भी पड़ेगा।
