रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां छुट्टी के बाद शिक्षक स्कूल पर ताला लगाकर घर चले गए, जबकि एक मासूम छात्र कक्षा के अंदर ही सोया रह गया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब मोहल्ले स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-12 की है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के समय एक छात्र कक्षा में सो गया था। शिक्षकों ने बिना जांच किए सभी कमरे बंद कर दिए और विद्यालय में ताला लगाकर चले गए।
करीब दो घंटे बाद जब बच्चे की नींद खुली, तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया और घबराकर जोर-जोर से रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर पास की दुकानों में बैठे लोगों को शक हुआ। वे स्कूल गेट तक पहुंचे तो स्पष्ट हुआ कि रोने की आवाज भीतर से आ रही है। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्लासरूम का ताला तोड़ा। जब पुलिस ने बच्चे को बाहर निकाला, तो वह डरा और सहमा हुआ था। पुलिस ने बच्चे को शांत कराया और सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।
घटना के बाद स्कूल प्रशासन की कड़ी आलोचना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर बच्चे की आवाज किसी को नहीं सुनाई देती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अभिषेक शुक्ला ने कहा कि विद्यालय में कुल 30 छात्र अध्ययनरत हैं। घटना की जांच की जा रही है और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO