चारधाम यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, 48.30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून। आपदा और मौसम की चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष चारधाम यात्रा ने श्रद्धा और विश्वास का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 12 अक्तूबर 2025 तक 48 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम व हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा बीते वर्ष 2024 के 48.04 लाख श्रद्धालुओं से अधिक है, जबकि यात्रा अभी जारी है।

25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा औपचारिक रूप से समाप्त होगी।

2025 में चारधाम यात्रा ने तोड़ा बीते साल का रिकॉर्ड

पर्यटन विभाग के अनुसार, 2024 में चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए कुल 48,04,216 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार अक्टूबर माह में ही यह संख्या पार हो गई। जबकि 2023 में कुल 56 लाख श्रद्धालु आए थे।
हालांकि, इस वर्ष मौसम की प्रतिकूलता और धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के कारण यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की यात्रा कई दिनों तक बाधित रही। बावजूद इसके, श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि यह दर्शाती है कि लोगों की आस्था और राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन ने यात्रा को सफल बनाया।


अब तक कितने श्रद्धालु पहुंचे चारधाम में (30 अप्रैल – 12 अक्तूबर 2025 तक)

धाम 2024 के दर्शनार्थी 2025 (12 अक्तूबर तक)
केदारनाथ 16,51,980 16,90,298
बदरीनाथ 14,35,401 14,84,441
गंगोत्री 8,18,273 7,43,733
यमुनोत्री 7,14,779 6,37,480
हेमकुंड साहिब 1,83,592 2,74,441

सरकार के बेहतर प्रबंधन का परिणाम

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि,

“प्रदेश में आपदा की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड बनना सरकार की व्यवस्थाओं और कुशल प्रबंधन का परिणाम है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी।”

  • खराब मौसम और आपदाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि।

  • चारधाम और हेमकुंड साहिब में अब तक 48.30 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

  • 2024 का रिकॉर्ड पार, यात्रा 25 नवंबर तक जारी रहेगी।

  • सरकार के प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की सराहना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html