देहरादून: युवती ने दरिंदों के नापाक इरादे ठुकराए, शहबाज-फैजान और नाबालिग ने गला घोंटकर नहर में फेंका शव

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती की रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला 21 दिन बाद हत्या के राज से पर्दा उठा गया। युवती की हत्या उसके परिचित शहबाज ने अपने दोस्त फैजान और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर की। पुलिस जांच में सामने आया कि शहबाज लगातार युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन युवती ने जब उसके मंसूबों को ठुकरा दिया, तो उसने अपने साथियों संग उसकी जान ले ली।

7 सितंबर से लापता थी युवती, परिवार ने जताई थी शहबाज पर आशंका

जीवनगढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती 7 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने तुरंत विकासनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि ढकरानी गांव का रहने वाला शहबाज उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। उन्हें आशंका थी कि उसी ने अपहरण किया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कुल्हाल क्षेत्र में रची गई हत्या की साजिश

मुख्य आरोपी शहबाज को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। कड़ी पूछताछ में उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। शहबाज ने बताया कि युवती उसके प्रस्ताव ठुकरा रही थी, जिससे गुस्से में आकर उसने फैजान और एक नाबालिग के साथ उसकी हत्या की योजना बनाई। 7 सितंबर को तीनों ने युवती को बहाने से कुल्हाल क्षेत्र ले जाकर गला घोंट दिया और शव को गंग नहर में फेंक दिया।

SDRF और जल पुलिस शव की तलाश में जुटी

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस, SDRF और जल पुलिस लगातार नहर में शव की तलाश कर रही है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि अब तक शव बरामद नहीं हो पाया है।

मुख्य आरोपी जेल में, नाबालिग को भेजा गया संरक्षण गृह

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी शहबाज को हत्या की धारा में जेल भेज दिया गया है, जबकि फैजान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी को संरक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html