देहरादून : UKSSC परीक्षा में नकल के आरोपों की जांच तेज
स्नातक स्तरीय परीक्षा में नकल की आशंका पर SIT सक्रिय, अभ्यर्थियों व अभिभावकों से होगी सीधी बातचीत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच तेज हो गई है। शासन और प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन 24 सितंबर 2025 को किया। SIT ने जांच प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आमजन से प्रत्यक्ष संवाद की योजना बनाई है।
जन संवाद बैठकें होंगी हरिद्वार और टिहरी में
एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि जांच केवल दस्तावेज़ों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि परीक्षार्थियों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी शंकाओं और सूचनाओं को भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए दो विशेष जन संवाद बैठकों का आयोजन प्रस्तावित किया गया है—
-
27 सितंबर 2025 को हरिद्वार के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
-
29 सितंबर 2025 को टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक