दूरस्थ गांव लडवाकोट प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन। 

डोईवाला संजय राठौर

रायपुर ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम पंचायत लडवाकोट के मंदिर में ग्रामीणों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर भजन कीर्तन किया।

भक्तों ने भगवान शिव से प्रार्थना कर गांव की खुशहाली की कामना की भक्तों ने थराली में आई आपदा में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की वहीं ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी ने कहा कि मुझे दुबारा जनता का आशीर्वाद मिला है। जो काम ग्राम पंचायत लडवाकोट में रुके हुए हैं उनको पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर नव निर्वाचित डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह गिन्नी, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी, कीर्ति कंडारी, राजेंद्र मनवाल, सुनील मनवाल, धीरज कंडारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html