जितेन्द्र आत्महत्या प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया गहरा दुःख
जिलाधिकारी व एसएसपी पौड़ी को मामले में त्वरित व निष्पक्ष जांच के दिये निर्देश
कहा, दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाय, पीड़ितों को मिले न्याय
पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।