उत्तराखंड के 8 जांबाज पुलिसकर्मी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली/देहरादून। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का क्षण आया है। राज्य के आठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा अलंकृत किए गए हैं। इन जांबाजों को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” और “सराहनीय सेवा के लिये पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में पुलिस और फायर सर्विस, दोनों से अधिकारी शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी:
-
नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड – विशिष्ट सेवा पदक
-
वंश बहादुर यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फायर सर्विस देहरादून – विशिष्ट सेवा पदक
-
जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल – सराहनीय सेवा पदक
-
नवीन चन्द्र सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक (कार्मिक), देहरादून – सराहनीय सेवा पदक
-
प्रतिमा भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर – सराहनीय सेवा पदक
-
सौहकार सिंह, उप निरीक्षक अभिसूचना, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा देहरादून – सराहनीय सेवा पदक
-
मुजीबुल हसन, आरक्षी तकनीकी, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर – सराहनीय सेवा पदक
-
पवन कुमार, चालक, फायर सर्विस देहरादून – सराहनीय सेवा पदक