धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर वीरों के परिजनों व पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड मैदान, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के वीरों और माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर धराली, में पुनर्वास और राहत के कार्य तेजी से किए जाएंगे।
सराहनीय सेवा पदक – सेवा के आधार पर सम्मानित पुलिसकर्मी
-
श्वेता चौबे, सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून
-
यागेश चंद्र, डीएसपी, इंटेलिजेंस
-
विपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर, जीआरपी
-
नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर, हरिद्वार
-
राकेश चंद्र भट्ट, एसआई, सीआईडी, देहरादून
-
अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून
-
सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल, देहरादून
सराहनीय सेवा पदक – विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित पुलिसकर्मी
-
शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी, हरिद्वार
-
राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर, पौड़ी गढ़वाल
-
कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर, देहरादून
-
मनोहर सिंह रावत, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
-
ओमकांत भूषण, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
-
दीपक कुमार, एएसआई, पौड़ी गढ़वाल
-
गोपाल राम, हेड कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
-
अमरजीत, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
-
राहुल, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
-
सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल, 40वीं वाहिनी पीएसी
-
स्नेहा तड़ियाल, एसआई, चमोली
-
वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, हरिद्वार
-
रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, आईआरबी द्वितीय