पौड़ी में बारिश का कहर: 5 बहे, 2 महिलाएं मलबे में दबीं

पौड़ी गढ़वाल उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी गढ़वाल जिले में भी बारिश ने तबाही मचाई है। मंगलवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण बुरांसी गांव में दो महिलाएं मलबे में दब गईं। इनमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है।

थैलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में नेपाली मूल के पांच मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए। सभी की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कुछ मजदूर घायल भी हुए, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में भूस्खलन से सड़कें बंद हैं और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। पाबौ इलाके में कलगाड़ी के पास टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है।

बता दें, उत्तराखंड में इन दिनों लगातार बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर चुका है। वहीं उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 से ज्यादा लोग लापता हैं। मौसम खराब होने से कई जगह रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html