मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने की जताई उम्मीद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी तरीके से रखने की आवश्यकता है। राज्यसभा में उत्तराखंड की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ ही प्रदेश की विकास संबंधी आवश्यकताओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को केंद्र के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना महत्वपूर्ण होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य अपने संसदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे और उत्तराखंड के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से प्रदेश की आकांक्षाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य के उज्ज्वल एवं सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और प्रयासों से उत्तराखंड के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।