श्रम जीवी पत्रकार यूनियन डोईवाला की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

रिपोर्ट ~संजय राठौर डोईवाला

श्रम जीवी पत्रकार यूनियन डोईवाला की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में श्रम जीवी पत्रकार यूनियन डोईवाला इकाई के सभी सदस्यों को यूनियन के आई कार्ड वितरित किए गए।
बैठक में डोईवाला इकाई के अध्यक्ष जावेद हुसैन और महामंत्री संजय राठौर ने यूनियन के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।


जिला महामंत्री दीपक जुयाल ने सभी सदस्यों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा की यूनियन की ताकत हम सभी की आपस में एकजुटता हैं और जिस तरह से डोईवाला यूनियन काम कर रही है वह काबिले तारीफ हैं।
संरक्षक राजकुमार अग्रवाल और महेंद्र चौहान ने यूनियन की गतिविधियों को विस्तार से रखा। और कहा की आज यूनियन ने बहुत कम समय में जिला और प्रदेश में पहचान बनाई है वह यूनियन को मजबूती प्रदान करेंगी।
बैठक में नवीन बड़थ्वाल, राजा राम, ऋतिक अग्रवाल, आसिफ़ हसन, पारस गुप्ता, प्रियांशु सक्सेना आदि तमाम पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *