मातृशक्ति संस्था द्वारा किया गया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

मातृशक्ति संस्था द्वारा किया गया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

शुभम गैरोला संवादाता मसूरी
मसूरी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं मातृशक्ति संस्था द्वारा मसूरी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट मैं वादविवाद प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान तुलसी थापा, द्वितीय स्थान पूजा डोगरा, और तृतीय स्थान पायल ने प्राप्त किया ।
मसूरी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक अमित कुमार और मातृशक्ति संस्था की अध्यक्ष स्मृति हरि ने छात्रों को पुरस्कृत किया ।

इस मौके पर मातृ शक्ति की अध्यक्ष स्मृति हरि ने कहा कि काफी लंबे समय के बाद ऐसा आयोजन करने का मौका मिला , और बच्चों ने भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वह लगातार ऐसे कार्य करती रहेंगी और बच्चों को वादविवाद जैसी प्रतियोगिताएं मैं भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती रहेंगी, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह और भी प्रतियोगिताएं करवाएंगे जिसमें कई खेल होंगे जिसके माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा लोगों को दिखा सकेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *